Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Rajya Sabha Election 2024: सोनिया गांधी के नामकंन को लेकर बोले अशोक गहलोत, कहा…

Rajya Sabha Election 2024: सोनिया गांधी के नामकंन को लेकर बोले अशोक गहलोत, कहा…

जयपुर। देश में कुछ दिनों के बाद राज्यसभा चुनाव होने वाला है। राज्यसभा चुनाव के लिए इस साल कांग्रेस पार्टी की कद्दावर नेता सोनिया गांधी राजस्थान का सहारा लेकर राज्यसभा सदन में कदम रखेंगी। ऐसे में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी के नामांकन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व CM […]

Advertisement
Ashok Gehlot spoke about Sonia Gandhi's nomination
  • February 14, 2024 5:09 am IST, Updated 1 year ago

जयपुर। देश में कुछ दिनों के बाद राज्यसभा चुनाव होने वाला है। राज्यसभा चुनाव के लिए इस साल कांग्रेस पार्टी की कद्दावर नेता सोनिया गांधी राजस्थान का सहारा लेकर राज्यसभा सदन में कदम रखेंगी। ऐसे में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी के नामांकन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पूर्व CM गहलोत ने कहा –

बता दें कि सोनिया गांधी के नामांकन को लेकर प्रदेश के पूर्व मुखिया अशोक गहलोत ने ख़ुशी जाहिर की है। आज जयपुर एयरपोर्ट पर सुबह-सुबह उन्होंने मीडिया से बातचीत किया और कहा कि “सोनिया गांधी एक महान नेता है, जिन्होंने प्रधानमंत्री पद तक छोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे किसी भी राज्य से राज्यसभा सदस्य बन सकती थीं, लेकिन उन्होंने राजस्थान को ही चुना और अब इस ख़बर की चर्चा तेजी से देश और दुनिया तक हो रही है।

केंद्र की सोच नकारा-निकम्मी – गहलोत

इस कड़ी में उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं और केंद्र सरकार उनके साथ ऐसा वर्ताव कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को क्या सीख दी जा रही है? किसानों के तो पहले भी आंदोलन हो चुका है उस समय किसानों ने केंद्र सरकार को झुकाया था। इस पर तंज कसते हुए केंद्र सरकार को कहा कि इनकी सोच नकारा-निकम्मी है। इस दौरान वे ED का जिक्र भी किया और कहा कि देश में ED और CBI की जांच लगातार जारी है, पता नहीं देश कहा जाएगा।

भारत जोड़ों न्याय यात्रा में आज नहीं होंगे शामिल

प्रदेश कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया है कि बुधवार यानी आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी मौजूद नहीं रहेंगे। बता दें कि अंबिकापुर में रैली के पश्चात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राहुल गांधी के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। इस दौरान मंत्री जयराम ने सोनिया गांधी के नामांकन भरने पर कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं थे।


Advertisement