जयपुर। आज पूरा देश 76वा गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में इस भव्य रूप से मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने तिरंगा फहराया। इसके बाद मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा गया। राष्ट्रगान में रंगी गुब्बारे […]
जयपुर। आज पूरा देश 76वा गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में इस भव्य रूप से मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने तिरंगा फहराया। इसके बाद मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा गया।
राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान के बाद रंगीन गुब्बारे छोड़े गए। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली। साथ परेड कमांडरों मुलाकात की। कार्यक्रम में शहीदों के परिवार वालों को खास तौर से सम्मानित किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झांकियां निकाली गई, जिन्होंने देश की एकता और विविधता को दर्शाया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ, कलेक्टर अंकित अस्थाना, नगर निगम महापौर शारदा सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर और जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले समेत कई अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 भोपाल में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह से मनाया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल गौरव द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।