जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाड़ौती में ऑक्सीजोन सिटी पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कभी पर्यटन में पीछे रहने वाले हाड़ौती क्षेत्र ने इतिहास रचा है। यहां का विकास सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि के मजबूत संकल्प का उदाहरण है। राजस्थान के पर्यटन में कोटा का जुड़ना बड़ी सौगात है। कोटा विकास मॉडल की […]
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाड़ौती में ऑक्सीजोन सिटी पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कभी पर्यटन में पीछे रहने वाले हाड़ौती क्षेत्र ने इतिहास रचा है। यहां का विकास सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि के मजबूत संकल्प का उदाहरण है। राजस्थान के पर्यटन में कोटा का जुड़ना बड़ी सौगात है। कोटा विकास मॉडल की तरह प्रदेश के सभी शहरों में भी कार्य कराए जाएंगे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कोटा में नवनिर्मित ऑक्सीजोन सिटी पार्क का लोकार्पण किया। इसके बाद पार्क का निरीक्षण किया और उसके बारे में जानकारी भी ली. उन्होंने कहा कि कोटा का ऐतिहासिक विकास स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।
सीएम ने कहा कि यहां का विकास सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि के मजबूत संकल्प का उदाहरण है। राजस्थान के पर्यटन में कोटा का जुड़ना बड़ी सौगात है। कोटा विकास मॉडल की तरह प्रदेश के सभी शहरों में भी कार्य कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटा पहला शहर है, जहां सड़कें ट्रैफिक सिग्नल फ्री हैं। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है। ऐसी व्यवस्था अन्य शहरों में भी कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत सोशल सर्वे में पात्र परिवारों को ही सिर्फ 5 लाख तक के इलाज की सुविधा मिलती है। वहीं, राजस्थान में 93 प्रतिशत लोगों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज और 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से राजस्थान की जनहितैषी योजनाओं का अध्ययन कराकर एक समान रूप से देश में लागू कराए जाने की मांग की.