Advertisement
  • होम
  • पर्यटन
  • Rajasthan: टाइगर रिजर्व से आई गुड न्यूज, 3 शावकों के साथ दिखी बाघिन

Rajasthan: टाइगर रिजर्व से आई गुड न्यूज, 3 शावकों के साथ दिखी बाघिन

जयपुर: राजस्थान के चौथे टाइगर रिजर्व और कोटा संभाग के दूसरे टाइगर रिजर्व के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। कोट संभाग के बूंदी जिले में बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है।, ये तीनों नन्हें शावक अपनी मां के साथ जंगल में लगाए गए कैमरों में कैद हुए हैं। महज दो-तीन सेकेंड के वीडियो […]

Advertisement
टाइगर रिजर्व से आई गुड न्यूज
  • July 16, 2023 2:43 pm IST, Updated 2 years ago

जयपुर: राजस्थान के चौथे टाइगर रिजर्व और कोटा संभाग के दूसरे टाइगर रिजर्व के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। कोट संभाग के बूंदी जिले में बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है।, ये तीनों नन्हें शावक अपनी मां के साथ जंगल में लगाए गए कैमरों में कैद हुए हैं। महज दो-तीन सेकेंड के वीडियो में यह बाघिन के साथ जंगल में विचरण करते दिखाई दिए हैं। रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व ने विचरण कर रही बाघिन आरवीटीआर-2 ने पर्यावरण प्रेमियों और जिले वाशियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। यह बाघिन अपने 3 शावकों के साथ नजर आई है। आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल ने बाघिन का वीडियो और तस्वीरें ट्वीट की हैं।

तीन शावकों का हुआ जन्म

रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व की बाघिन आरवीटीआर-2 ने 24 मई के आस-पास टाइगर रिजर्व में शावकों को जन्म देने का अनुमान लगाया जा रहा है। ये शावक एक माह से अधिक समय के हो गए हैं। बाघिन के यह शावक वर्तमान में बिल्कुल स्वस्थ हैं। बाघिन अभी बच्चों को अपने ठिकाने से बाहर नहीं लाई थी, इस कारण शावक कितने हैं, अभी इसका पता नहीं चल रहा था। लेकिन अब वीडियो सामने आने से इस बात की पुष्टि हुई कि बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है।


Advertisement