Advertisement
  • होम
  • Uncategorized
  • World Environment Day : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम शर्मा की घोषणा, मिलेंगे ये सुविधा

World Environment Day : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम शर्मा की घोषणा, मिलेंगे ये सुविधा

जयपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा ने राज्य में वृक्षारोपण की शुरू करने का जिम्मा उठाया है। इस अभियान के जरिए प्रदेशभर में 7 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें से 3 करोड़ सरकारी भूमि, गोचर भूमि पर लगाया जाएगा तो वहीं शेष 4 करोड़ पौधे में से 3 करोड़ […]

Advertisement
विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम शर्मा की घोषणा
  • June 5, 2024 10:38 am IST, Updated 1 year ago

जयपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा ने राज्य में वृक्षारोपण की शुरू करने का जिम्मा उठाया है। इस अभियान के जरिए प्रदेशभर में 7 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें से 3 करोड़ सरकारी भूमि, गोचर भूमि पर लगाया जाएगा तो वहीं शेष 4 करोड़ पौधे में से 3 करोड़ लोगों में रियायती दर पर बांटे जाएंगे। जिससे राजस्थान में वृक्षारोपण योजना बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

धरती माता ही एक मात्र आश्रय

सीएम शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘यह दिन पर्यावरण बचाने के संकल्प लेने को प्रेरित करता है। धरती माता ही एक मात्र आश्रय है। यह इस दिवस की थीम से पता चलता है। इसलिए हमें कर्तव्य का भी बोध होना चाहिए। भारतीय संस्कृति में पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया है।’

समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि

कहा कि, भारत की धन्य धरा को स्वस्थ, हरित व समृद्ध बनाना ही विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य है। आज RIC झालाना, जयपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उपस्थित जनों को संबोधित किया व पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प को दोहराया। समस्त प्रदेशवासियों से भी मेरा निवेदन है कि अपने आस-पास अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण को हरित बनाएं।


Advertisement