Advertisement

बदलते मौसम के साथ इन बीमारियों का रहता है खतरा

रायपुर। फरवरी का महीना खत्म हो गया है। मार्च के पहले सप्ताह में तापमान में बदलाव आने की उम्मीद है। दिन में गर्मी तेज होती है, वहीं अभी रात में हल्की ठंडक बनी रहती है। मौसम बदलने के साथ हमारे शरीर की जरूरतें भी बदलती रहती हैं, इसलिए लाइफस्टाइल और खानपान में मौसम में हिसाब […]

Advertisement
changing weather diseases
  • March 1, 2025 4:35 am IST, Updated 5 hours ago

रायपुर। फरवरी का महीना खत्म हो गया है। मार्च के पहले सप्ताह में तापमान में बदलाव आने की उम्मीद है। दिन में गर्मी तेज होती है, वहीं अभी रात में हल्की ठंडक बनी रहती है। मौसम बदलने के साथ हमारे शरीर की जरूरतें भी बदलती रहती हैं, इसलिए लाइफस्टाइल और खानपान में मौसम में हिसाब से बदलाव करना बहुत जरूरी है।

बदलते मौसम में करें आदत में बदलाव

फरवरी-मार्च के महीने में तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। बदलता मौसम शरीर के लिए आसान नहीं होता है। शरीर को नए वातावरण के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ा समय लगता है। इस दौरान इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। गर्मी बढ़ने के साथ ही शरीर में पानी की जरूरत भी बढ़ जाती है। मौसम बदलने के साथ हमें अपनी दिनचर्या और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है।

बदलते मौसम में हो सकती ये बीमारी

पानी की कमी से डिहाइड्रेशन।

सिरदर्द, चक्कर आना।

बॉडी क्लॉक का होना।

सांस लेने में दिक्कत होना।

वायरल बुखार का होना।

पाचन संबधी समस्याएं होना।

सनबर्न और स्किन इन्फेक्शन का होना।

सीजनल अफेक्टिव डिसआर्डर।


Advertisement