Advertisement
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • एलोवेरा जेल के साथ अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, बालों को बनाएं मजबूत और शाइनी

एलोवेरा जेल के साथ अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, बालों को बनाएं मजबूत और शाइनी

जयपुर। गर्मियों के मौसम में बाल चिपचिपे हो जाते हैं, जिससे गर्मी लगती है। ऐलोवेरा जेल चेहरे और बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे हम आपको ऐलोवेरा जेल के फायदे के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं ऐलोवेरा जेल के बेहतरीन फायदों के बारे में। एलोवेरा जेल के साथ लगाएं […]

Advertisement
home remedies with aloe vera gel
  • June 2, 2025 12:17 pm IST, Updated 10 months ago

जयपुर। गर्मियों के मौसम में बाल चिपचिपे हो जाते हैं, जिससे गर्मी लगती है। ऐलोवेरा जेल चेहरे और बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे हम आपको ऐलोवेरा जेल के फायदे के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं ऐलोवेरा जेल के बेहतरीन फायदों के बारे में।

एलोवेरा जेल के साथ लगाएं ये चीजें

स्किन और बालों के लिए ऐलोवेरा जेल एक बेहतरीन ऑप्शन है। चेहरे और बालों के लिए यह एक प्राकृतिक इंग्रेडिएंट है जो कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। ऐलोवेरा जेल को फेस पैक या टोनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। एलोवेरा में पाए जाने वाला जेल पारदर्शी होता है। इस पारदर्शी जेल में प्रोटीन और विटामिन होतेहैं जो चेहरे को चमकदार बनाने का काम करते हैं। वहीं, एलोवेरा जेल का इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल को बालों में लगाने से बाल चमकदार और सुंदर बनते हैं।

एलोवेरा जेल और प्याज का रस

एलोवेरा अपने आप में ही बेहतरीन विकल्प है, लेकिन जब इसे प्याज के साथ मिलाकर लगाया जाता है तो इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। प्याज के रस और एलोवेरा जेल को एक साथ लगाने से बाल स्मूद बनते हैं। साथ ही, बालों का झड़ना कम होता है। प्याज में कुछ ऐसे एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं।

एलोवेरा जेल और हेयर स्प्रे

बालों को लंबे समय तक चमकदार बनाने के लिए हेयर स्प्रे का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इसे एलोवेरा जेल के साथ मिलाने पर लगाने से इसकी क्षमता काफी बढ़ जाती है। बालों में हेयर स्प्रे और एलोवेरा जेल साथ में लगाने से बाल लंबे समय तक सुंदर और चमकदार बने रहते हैं।

कंडीशनर और एलोवेरा जेल

बालों में शैंपू करने के बाद कंडीशनर और एलोवेरा जेल के साथ लगाने पर बालों की समस्या जैसे रुसी और खुजली दूर होती है। इसके लिए कंडीशनर और एलोवेरा जेल को एक साथ मिक्स कर लें। इससे अच्छे से पूरे बालों की लेंथ पर लगाएं। लगाने के बाद 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अच्छे से धो लें। बाल स्लिकी और चमकदार हो जाएंगे।

चावल का पानी और एलोवेरा जेल

बालों में एलोवेरा जेल के साथ चावल का पानी लगाने से भी काफी फायदा होता है। चावल का पानी और एलोवेरा जेल को मिक्स करके लगाने से बाल रुखे और बेजान नहीं होते। साथ ही, बाल हेल्दी रहते हैं। चावल का पानी और एलोवेरा जेल दोनों ही बालों को रुखेपन की समस्या से बचाने का काम करते हैं।


Advertisement