जयपुर। दूध एक सुपरफूड है। इसमें प्रोटीन और विटामिन डी जैसे ज़रूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन कुछ चीजों को मिलाकर इसे और शक्तिशाली और कारगर बना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे दूध का स्वाद तो बढ़ेगा ही बल्कि दूध की शक्ति भी […]
जयपुर। दूध एक सुपरफूड है। इसमें प्रोटीन और विटामिन डी जैसे ज़रूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन कुछ चीजों को मिलाकर इसे और शक्तिशाली और कारगर बना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे दूध का स्वाद तो बढ़ेगा ही बल्कि दूध की शक्ति भी बढ़ेगी। दूध में कुछ चीजों को मिलाने से उसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें।
बादाम एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट है। इसमें प्रोटीन, विटामिन्स, फाइबर, मिनरल्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो शरीर को ताकतवर बनाते हैं। बादाम हार्ट हेल्थ को सेहतमंद बनाने का काम करते हैं। बादाम हेल्दी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ावा देते हैं और आपकी त्वचा को अंदर से निखारतेहैं।
शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स,विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करते हैं। साथ ही एनर्जी लेवल को बढ़ाने में भी मददगार होते हैं। शहद शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। शहद को रिफाइंड शुगर की बजाय उपयोग में ला सकते हैं।
दालचीनी न केवल सेहत बल्कि बालों के लिए भी लाभकारी होती है। दालचीनी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो शरीर को पोषण देने का काम करते हैं। दालचीनी में विटामिन C, विटामिन A, प्रोटीन होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाते हैं।
अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अदरक में विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, जिंक, कॉपर, मैंगनीज जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। अदरक का इस्तेमाल चाय बनाने के लिए किया जाता है। साथ ही सर्दी-जुकाम होने पर भी अदरक का सेवन कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए अदरक सहायक होता है।